पिंटूआ – 2

पिंटूआ गाँव का शाहरुख़ खान था । पिंटूआ जब गाँव में घर से बाहर निकलकर कुवें के पास बैठकर अंग्रेजी अखबार पढने का दिखावा करता, तब गाँव की सारी मीना कुमारी, बैजंती माला टाइप लडकियां घर में झगडा कर के दुबारा पानी भरने जाती। और पिंटूआ के साथ ठिठोली करती।
अब पिंटूआ शहर आ चूका है, टाइम्स ऑफ़ इंडिया का वही पुराना अख़बार लेकर। यहाँ पिंटूआ को एक एंजेलिना जॉली टाइप की एक लड़की से करारा वाला इलू इलू हो गया है। उसको अपने अन्दर के शाहरुख़ खान पर भरोसा है वो जानता है की जब वो अपने लहराते बालो को हाथ से सीधा करते हुए उस लड़की को अपने दिल की बात कहेगा तो वो ना नहीं कहेगी। लड़की के आगे पीछे 15 दिन लगातार नीड फ़ॉर स्पीड खेलने के बाद पिंटूआ 16वें दिन लड़की से आख़िरकार अपने दिल की बात कह ही देता है।

“ए , सुनो, हम है ना, तुमसे परेम करते है, आई लभ यु ,और अब तुम्हारे बिना जी नहीं सकते।

“आर यू मैड?”
“आई डोंट इवन नो यू?”

पिंटूआ को ज्यादा अंग्रेजी नहीं आता था, अंग्रेजी नाम पर बस उसको आई लभ यू बोलने आता था , जो वो गाँव की सभी लडकियों को बोल चूका था पर बेचारा यहाँ मात खा गया। वो लड़की की बात नहीं समझा पर लड़की के लहजे से उसको पता लग गया की लड़की ना बोली है।

पिंटूआ सोच रहा था की आज वो किसी लड़की से नहीं , सिर्फ अंग्रेजी से हारा है।

पिंटूआ उस दिन जब घर लौटा तो उसके हाथ में रेपिडेक्स इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स नामक किताब थी और उसके आँखों में उस एंजेलिना जॉली को पटाने के हसीं सपने।

Leave a Reply

Discover more from अरहान Arahaan

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading