अश्लील कहानी

अश्लील कहानी 


कहानी के उस हिस्से में 
लड़की उतार देती है अपना सबकुछ 
सिवाए अपने कपड़ो के 
अपनी इच्छा 
अपने सपने
अपना आज 
अपना कल 
अपनी आत्मा 
अपनी जिंदगी
परत दर परत खोल देती है वो सबकुछ
सौंप देती है उस
कलमकार को
जिसकी इस कहानी को अश्लील समझकर
ख़ारिज कर देते है संपादक प्रकाशित करने से


अराहान 

One response to “अश्लील कहानी”

Leave a Reply

Discover more from अरहान Arahaan

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading