उलटी दिशा

एक अंधेरे कमरे में भी
लिखी जा सकती हैं जलती हुयी कवितायेँ
याद की जा सकती हैं पुरानी प्रेमिकाएं
नयी प्रेमिका के बाहों में सर रखकर
पीयी जा सकती है मा की लोरियां
आंसुओं और शराब के कॉकटेल में
याद किया जा सकता है बचपन
अधेड़ावस्था की ऊब में
तोड़े जा सकते हैं रिश्ते
जुबान के थोडा खुलने से
भुलाये जा सकते हैं साथी
साथ अकेलेपन के मिलने से
किये जा सकते हैं बहुतेरों ऐसे काम
उन परिस्थियों में भी
जिनमे हवा बहती है उलटी दिशा में

अराहान

Leave a Reply

Discover more from अरहान Arahaan

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading