टैग: प्रेम कविता
-
तुमसे प्यार करना और वफ़ा की उम्मीद रखना
तुमसे प्यार करना और वफ़ा की उम्मीद रखना ठीक वैसा ही है जैसे पानी की सतह पर लिख देना एक कविता और उम्मीद करना की मछलियाँ इस गाकर सुनाएंगी तुमसे प्यार करना और वफ़ा की उम्मीद रखना ठीक वैसा ही है जैसे आस्तीन में पालना एक सांपऔर उम्मीद करना की वो डसेगा नहीं तुमसे प्यार करनाऔर वफ़ा की उम्मीद रखनाठीक वैसा ही है…
-
उम्मीद
बहुत दूर, गहराई में उतर के देखो एक ख्वाबगाह है जहां उम्मीदों के Ghetto में ज़िंदा है मेरी मोहब्बत Below Poverty Line के नीचे अपनी खुरदुरी उँगलियों से Forbes मैगजीन के पन्ने पलटते तुम्हारे जिंदगी की कंपनी में सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बन ने के सपने देखते हुए अराहान
-
तेरी यादें
आज भी झीने से उतर के चली आती है कमरे में तेरी यादें बिन बुलाये जुगनुओं की तरह अँधेरे में चमकती हुयी उतार देती है दीवारों पे गुजरे जमाने की कुछ धुंधली तस्वीरें कुछ बासी पलों की उखड़ी उखड़ी से लकीरे जिनमे से झांकती है एक गोरी सी लड़की अपनी नम आँखों से मुझे देखती है और हर बार पूछती हैरेलवे की पटरियांअक्सर लोगो जुदा…
-
विंडो सीट
मुझे पता हैट्रेन की खिड़की से तुम दिखाई नही दोगीपर हर बार मैं ट्रेन में चुनता हूँ एक विंडो सीट ताकि मैं देख सकूं बाहर पीछे छूटते पेड़ों को इमारतों को जंगलों को हर उस चीज को जो मुझसे छूटती जा रही हैट्रेन के चलने से मुझे महसूस होता है तुम्हारा अक्सउन हर चीजों में जो मुझसे छुट्ती हैबिछड़ती हैये महसूस कराती…
-
मधुशाला
एक ढलती शाम को नहीं उतार सकता मैं कॉफी के मग में या फिर सीने का दर्द मैं कम नहीं कर सकता चाय के प्याले से ये मेरी मज़बूरी है या मेरी खुद कि रजामन्दी कि हर उदास शाम को मधुशाला बुला लेती है और मैं ठुकरा नहीं सकता उसका न्योता
-
"Take My Pen"
क्लास के उस पिछली बेंच परतुम्हारा नाम लिख करतोडा करता था मैं अपनी कलमऔर उमीदों के काफिलो से गुजारिश करताकी पास आके तुम कहोगी“Take My Pen”पर उम्मीदे भी मेरी कलम की तरह रोज टूटती रहीऔर मैं कभी कुछ ना लिख पायातुम्हारे नाम के सिवा अराहान
-
खाई
बस मेरे एक अलविदा कहने सेअगर हमारे बीच में खुद गयी हैएक गहरी खाईतो लो आज मैं तुम्हे पुकारकरबना देना चाहता हूँएक पुलइस खाई के ऊपरतुम्हारी दुलारती बातों के गारे सेतुम्हारे कसमों के पत्थर सेएक मजबूत पुलजिसे तोड़ नहीं सकता किसीभी दुनिया का बनाया हुआकोई भी अणु बमएक मजबूत सा पूलतुम्हारे हाथों में मेरे हाथ…
-
प्रेम पत्र
मेरे ह्रदय पे पड़ गयी हैतुम्हारे कोमल स्पर्श की सिलवटेंसूरज की तपिश भीइस्त्री नहीं कर सकती इसेमेरे हृदय पर तुमने अंकित कर दिया हैप्रेम से भी पुरानी किसी भाषा मेंप्रेम से भरा एक प्रेम पत्र अराहान
-
एक रात
वो रात शहद थी जब तुम ख़ुशी ख़ुशी गिरफ्तार थी मेरे बाहों के आगोश में लात मार कर तुमने बंद कर दिया था, रिहाई का दरवाजा जब पूरी दुनिया बन गयी थी वकील हाथ में जमानत का कागज़ लेकर उस रात बड़ी तेज हवा बही लेकिन बुझा न सकी तुम्हारे प्रेम कि निरंतर जलती लौ को तुम्हारा हाथ थाम कर शिखर पर चढ़ गयी, मेरी…
-
हमें अच्छा लगता है रोज थोड़ा जी जी के मरना
छत से सीधा कूदकरमरा जा सकता हैया फिर 10 ml ज़हर पीकरख़त्म की जा सकती है सौ ग्राम ज़िन्दगीपर हमेंरोज थोड़ा थोड़ा मरना पसंद हैरोज थोड़ा थोड़ा दफ़न होना पसंदहमें अच्छा लगता हैरोज थोड़ा जी जी के मरना अराहान