खाई

बस मेरे एक अलविदा कहने से
अगर हमारे बीच में खुद गयी है
एक गहरी खाई
तो लो आज मैं तुम्हे पुकारकर
बना देना चाहता हूँ
एक पुल
इस खाई के ऊपर
तुम्हारी दुलारती बातों के गारे से
तुम्हारे कसमों के पत्थर से
एक मजबूत पुल
जिसे तोड़ नहीं सकता किसी
भी दुनिया का बनाया हुआ
कोई भी अणु बम
एक मजबूत सा पूल
तुम्हारे हाथों में मेरे हाथ के जैसा

अरहान

Leave a Reply

Discover more from अरहान Arahaan

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading