तुमसे प्यार करना
और वफ़ा की उम्मीद रखना
ठीक वैसा ही है जैसे
पानी की सतह पर लिख देना एक कविता
और उम्मीद करना
की मछलियाँ इस गाकर सुनाएंगी
और वफ़ा की उम्मीद रखना
ठीक वैसा ही है जैसे
पानी की सतह पर लिख देना एक कविता
और उम्मीद करना
की मछलियाँ इस गाकर सुनाएंगी
तुमसे प्यार करना
और वफ़ा की उम्मीद रखना
ठीक वैसा ही है जैसे
आस्तीन में पालना एक सांप
और उम्मीद करना की वो डसेगा नहीं
तुमसे प्यार करना
और वफ़ा की उम्मीद रखना
ठीक वैसा ही है जैसे
एक बोतल में बंद कर एक प्रेम पत्र
फेंक देना समंदर में
और उम्मीद करना की वो मुझे मिल जायेंगे
तुमसे प्यार करना
और वफ़ा की उम्मीद रखना
ठीक वैसा ही है जैसे
रेत पर लिख देना ज़िन्दगी
और उम्मीद करना की जिंदगी मिटेगी नहीं
तुमसे प्यार करना
और वफ़ा की उम्मीद रखना
ठीक वैसा है जैसे
पी लेना गिलास भर जहर
और उम्मीद करना की प्यास बुझ जाएगी
तुमसे प्यार करना
और वफ़ा की उम्मीद रखना
ठीक वैसा ही है जैसे
कागज़ की नाव पर समंदर में उतरना
और उम्मीद करना की किनारा मिल जायेगा
Leave a Reply