टैग: प्रेम कविता
-
हीर रांझा
वो जो अभी ट्रेन छुटी है वो तुम्हारे शहर को जाने वाली आखिरी ट्रेन थीऔर किसी ने रोका भी नहीं वो ट्रेन शायद ट्रेन में बैठी थी वो माएं,जो अपने बेटियों को देती हैं प्रेम ना करने की हिदायत,स्टार प्लस के सीरियल्स देखते हुए। सिखाती है अपनी बेटियों को सिलाई बुनाइ कढाईआचार बनाने के तरीके…
-
हैंगओवर
तुम्हे इमली खाना अच्छा लगता हैमुझे अंगूर खाना अच्छा लगा हैतुम्हारे पास इमली नहीं हैमेरे पास अंगूर नहीं हैतुम्हारे पास सिरके का एक बोतल हैमेरे पास शराब की एक बोतल हैमैं अपने बोतल से शराब पि लेता हूँतुम अपने बोतल का सिरका मुझे पिला देती होऔर फिर देर रात तक बिखर बिखर के टूटता है…
-
तुम्हारी आँखों का पानी खारा है
समंदर का पानी खारा हैतुम्हारी आँखों का पानी भी खारा हैसमंदर आँख नहीं हैपर आँख समंदर हैमुझे तैरना आता हैइसलिए मैं डूबता नहीं हूँ समंदर मेंपर तुम्हारी आँखोंडूब के मर जानाएक अलौकिक प्रक्रिया हैक्यूंकि तुम्हारी आँखेंनहीं मानती हैभौतिकी के किसी सिद्धांत और नियम कोइसलिए मुझे हर बार डूबना होता हैतुम्हारी बिल्लियों जैसी आँखों में अराहान
-
Urban Legends
मेरे गितारों पे खून है कानों में डेथ मेटल का शोर है मेरे टी शर्ट पे मिडिल फिंगर है और चार सितारे है मैं असभ्य हूँ जंगली हूँ पर मेरे टीशर्ट के पीछे एक दिल भी है जहाँ एक खालीपन है थोड़ा धुआं और थोडा tar हैमेरे कमरे की दीवारों पर एक Graffiti हैमेरे बर्बाद हो जाने का डिजिटल आर्टमुझे लास्ट लीफ की…
-
लम्बी जुदाई सिर्फ गाना नहीं है
लड़के के मुताबीक लम्बी जुदाई दर्दभरा अहसास है सिर्फ गाना नहीं है लम्बी जुदाई एक बिना मुहर लगा पासपोर्ट है दूसरी दुनिया के उस देश का जहाँ कोई खाप पंचायत नहीं है कोई तालिबान नहीं है लड़के को यकीन है की एक दिन वो ढूंढ लेगा लड़की को अपनी जिन्दगींनुमा फिल्म के आखिरी सीन में…
-
मेरा दुःख
मेरा दुःखकिताबों पे पड़े धुल की तरह नहीं हैजो तुमआशावाद के Vaccum Cleaner से साफ़ कर दोगीऔर ले आओगी मेरे चेहरे परसुखवाद की चमक मेरा दुःखमेरे माथे के पसीने की तरह नहीं हैजो तुम अपने Pandorra’s Box सरीखे Vanity Bag सेसहानुभूति का एक Tissue Paper निकाल कर पोछ दोगी मेरा दुःखBlack Hole की तरह अथाह…
-
देखना तुम लौटोगी
तुम वक़्त नामक फ्लाईओवर पर चढ़ के मुझसे बहुत दूर निकल गयी हो पर मैं अब तक बैठा हूँ इसी फ्लाईओवर के नीचे सपनो के सिगरेट फूँकते पुराने दिनो की डायरियां पढ़ते तुम्हारा इन्तजार करते हुए ये सोचते हुए की कभी तो लाल होगा तुम्हारे रफ़्तार का ट्रैफिक सिग्नल कभी तो रुकोगी तुम सोचोगी मेरे…
-
नन बायोडिग्रेडेबल
तुम इसे जला दोदफना दोफाड़ दोया फिर पीस दो सिलबट्टे या ग्राइंडर मेंये ख़तम नहीं होगाकायम रहेगा इसका वजूदसदियों तकबनकर रहेगा ये हिस्सा किसी सभ्यता काआने वाले हजारों साल के बाद भीमिलेंगे खुदाई में इसके अवशेष मेरा प्यार इसी पॉलिथीन की तरह हैनन बायोडिग्रेडेबल अराहान
-
मुझे नफरत है बारिश से नोस्टालजिक हो जाने से
वो कहती है की वो बारिश देख के नोस्टालजिक हो जाती है पर मुझे याद आता है मेरी जेब में पड़ा दस का एक तुड़ा मुड़ा सा नोट जो की मेरे सपनो से भी ज्यादा तुड़ा मुड़ा और बेरंग था पार्ले जी का वो ऐड जिसे देखकर मुझे लगता था की दस रुपये भी बहुत काम के…
-
कवि
मैं लिखता था तुम्हे प्रेम पत्रपर दे नहीं पाता था मैं सोचता थाक्यूंकि मैं कवि हुआ करता थाऔर इसलिए ये लाजिमी था की मैं सोचूं मैं सोचूं की बादल बादल नहीं होतेबादल रेत के वो घरौंदे होते हैंजो पानी की एक लहर से फना हो जाते हैआसमा आसमा नहीं होताएक बड़ा सा जादुई आईना होता हैजिसमे दिखाई देती है…