टैग: कविता
-
मधुशाला
एक ढलती शाम को नहीं उतार सकता मैं कॉफी के मग में या फिर सीने का दर्द मैं कम नहीं कर सकता चाय के प्याले से ये मेरी मज़बूरी है या मेरी खुद कि रजामन्दी कि हर उदास शाम को मधुशाला बुला लेती है और मैं ठुकरा नहीं सकता उसका न्योता
-
"Take My Pen"
क्लास के उस पिछली बेंच परतुम्हारा नाम लिख करतोडा करता था मैं अपनी कलमऔर उमीदों के काफिलो से गुजारिश करताकी पास आके तुम कहोगी“Take My Pen”पर उम्मीदे भी मेरी कलम की तरह रोज टूटती रहीऔर मैं कभी कुछ ना लिख पायातुम्हारे नाम के सिवा अराहान
-
खाई
बस मेरे एक अलविदा कहने सेअगर हमारे बीच में खुद गयी हैएक गहरी खाईतो लो आज मैं तुम्हे पुकारकरबना देना चाहता हूँएक पुलइस खाई के ऊपरतुम्हारी दुलारती बातों के गारे सेतुम्हारे कसमों के पत्थर सेएक मजबूत पुलजिसे तोड़ नहीं सकता किसीभी दुनिया का बनाया हुआकोई भी अणु बमएक मजबूत सा पूलतुम्हारे हाथों में मेरे हाथ…
-
प्रेम पत्र
मेरे ह्रदय पे पड़ गयी हैतुम्हारे कोमल स्पर्श की सिलवटेंसूरज की तपिश भीइस्त्री नहीं कर सकती इसेमेरे हृदय पर तुमने अंकित कर दिया हैप्रेम से भी पुरानी किसी भाषा मेंप्रेम से भरा एक प्रेम पत्र अराहान
-
जिद्दी लड़के
क्रांति के सिलाई मशीन पर सीते है वो कफ़न जहर उनके जीभ तले होता है वो जिद्दी लड़के होते हैं जिद्दी होते हैं उनके अरमान जिद्दी लड़के फाड़ सकते हैंअपने मेट्रिक का सर्टिफिकेटछोड़ सकते हैं अपना घरदरवाजे पर लात मारकरकर सकते हैं किसी से टूटके प्यारहजम कर सकते हैं कड़वा से कड़वा सचजिद्दी लड़के ज़माने को ठोकरों पे रखते हैंजिद्दी…
-
एक रात
वो रात शहद थी जब तुम ख़ुशी ख़ुशी गिरफ्तार थी मेरे बाहों के आगोश में लात मार कर तुमने बंद कर दिया था, रिहाई का दरवाजा जब पूरी दुनिया बन गयी थी वकील हाथ में जमानत का कागज़ लेकर उस रात बड़ी तेज हवा बही लेकिन बुझा न सकी तुम्हारे प्रेम कि निरंतर जलती लौ को तुम्हारा हाथ थाम कर शिखर पर चढ़ गयी, मेरी…
-
हीर रांझा
वो जो अभी ट्रेन छुटी है वो तुम्हारे शहर को जाने वाली आखिरी ट्रेन थीऔर किसी ने रोका भी नहीं वो ट्रेन शायद ट्रेन में बैठी थी वो माएं,जो अपने बेटियों को देती हैं प्रेम ना करने की हिदायत,स्टार प्लस के सीरियल्स देखते हुए। सिखाती है अपनी बेटियों को सिलाई बुनाइ कढाईआचार बनाने के तरीके…
-
हैंगओवर
तुम्हे इमली खाना अच्छा लगता हैमुझे अंगूर खाना अच्छा लगा हैतुम्हारे पास इमली नहीं हैमेरे पास अंगूर नहीं हैतुम्हारे पास सिरके का एक बोतल हैमेरे पास शराब की एक बोतल हैमैं अपने बोतल से शराब पि लेता हूँतुम अपने बोतल का सिरका मुझे पिला देती होऔर फिर देर रात तक बिखर बिखर के टूटता है…
-
तुम्हारी आँखों का पानी खारा है
समंदर का पानी खारा हैतुम्हारी आँखों का पानी भी खारा हैसमंदर आँख नहीं हैपर आँख समंदर हैमुझे तैरना आता हैइसलिए मैं डूबता नहीं हूँ समंदर मेंपर तुम्हारी आँखोंडूब के मर जानाएक अलौकिक प्रक्रिया हैक्यूंकि तुम्हारी आँखेंनहीं मानती हैभौतिकी के किसी सिद्धांत और नियम कोइसलिए मुझे हर बार डूबना होता हैतुम्हारी बिल्लियों जैसी आँखों में अराहान
-
Urban Legends
मेरे गितारों पे खून है कानों में डेथ मेटल का शोर है मेरे टी शर्ट पे मिडिल फिंगर है और चार सितारे है मैं असभ्य हूँ जंगली हूँ पर मेरे टीशर्ट के पीछे एक दिल भी है जहाँ एक खालीपन है थोड़ा धुआं और थोडा tar हैमेरे कमरे की दीवारों पर एक Graffiti हैमेरे बर्बाद हो जाने का डिजिटल आर्टमुझे लास्ट लीफ की…